Haryana News: हरियाणा के पूर्व सीएम बंसीलाल के भाई का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हरियाणा

हरि सिंह को सुबह दिल का दौरा पड़ा। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

Former Haryana CM Bansi Lal younger brother Hari Singh death news in Hindi

 Former Haryana CM Bansi Lal younger brother Hari Singh death news in Hindi: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह का आज 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने भिवानी में अपने पैतृक गांव गोलागढ़ में अंतिम सांस ली। हरि सिंह को सुबह दिल का दौरा पड़ा। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे बंसीलाल के आठ भाई-बहन थे। जिसमें हरि सिंह सातवें स्थान पर रहे। वे गांव में रहते थे और खेती करते थे। हरि सिंह चार बच्चों के पिता थे।

गोलागढ़ गांव के सरपंच संदीप ने बताया कि हरि सिंह शनिवार तक ठीक थे और घर पर ही थे। आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वह भाजपा की राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी के मामा थे।

  (For More News Apart From Former Haryana CM Bansi Lal younger brother Hari Singh death news in Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)