Haryana News: हरियाणा विधानसभा में बीजेपी की जीत पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने बनाई जलेबी

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हरियाणा

हरियाणा में जीत पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल गांधीनगर बीजेपी मुख्यालय कमलम में जलेबी बनाते नजर आए।

Union Minister CR Patil made Jalebi BJP victory Haryana Assembly news in hindi

Haryana News In Hindi: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हैट्रिक जीत और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन का मंगलवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित बीजेपी मुख्यालय कमलम में जश्न मनाया गया। हरियाणा में जीत पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल गांधीनगर बीजेपी मुख्यालय कमलम में जलेबी बनाते नजर आए।

यहां गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, पार्टी की प्रदेश महासचिव रजनी पटेल और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इन सबके साथ कार्यकर्ताओं ने जलेबियों का स्वाद चखा।

यहां पाटिल ने कहा कि इन दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों से साफ है कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर अटूट विश्वास है। हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण जनता ने भाजपा को दोबारा सत्ता सौंपी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान लगातार नकारात्मक प्रचार किया। इसके बावजूद लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। हरियाणा में लोकतंत्र की जीत हुई है। जनता ने कांग्रेस के झूठ को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी को अच्छे नतीजे मिले हैं।

(For more news apart from Union Minister CR Patil made Jalebi BJP victory Haryana Assembly news in Hindi stay tuned ,to Spokesman Hindi)