Haryana News: अंबाला में पुलिसकर्मी की कार ने 22 साल की लड़की को कुचला,मौके पर मौत

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हरियाणा

नशे में धुत पुलिस अफसर की लापरवाही के कारण 22 साल की लड़की निकिता बजाज की जान चली गई।

22 years old Woman dies after hit by drunk cop in Ambala

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने 22 साल की लड़की को कुचल दिया। इस हादसे में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लड़की की पहचान निकिता के रूप में हुई है। लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी को तुरंत पकड़ लिया। (22 years old Woman dies after hit by drunk cop in Ambala news in hindi) 

जानकारी के अनुसार, कार में सवार पुलिसकर्मी ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिसमें निकिता बैठी थी। रिक्शा के नीचे गिरने के बावजूद पुलिसकर्मी ने गाड़ी नहीं रोकी और उसके ऊपर कार चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल निकिता को लोगों ने अस्पताल ले जाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, निकिता अंबाला के करतार नगर की रहने वाली थी। वह अपने भाई हर्ष बजाज के साथ दिल्ली से अंबाला छावनी ट्रेन के जरिए आई थी। दोनों रात करीब सवा आठ बजे अंबाला छावनी से शहर की ओर जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए। ई-रिक्शा में पटेल नगर के केशव और उनकी पत्नी पूनम भी बैठे थे, जबकि मिलाप नगर के रविंद्र ई-रिक्शा चला रहे थे।

जैसे ही ई-रिक्शा काली पलटन पुल से लगभग 100 मीटर आगे शहर की ओर बढ़ा, पीछे से तेज रफ्तार होंडा सिटी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और उसमें बैठी निकिता सड़क पर जा गिरी।

कार चालक ने सड़क पर गिर गई निकिता को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने पहले गाड़ी रोकी, फिर दोबारा ई-रिक्शा की ओर बढ़ा, लेकिन भीड़ को इकट्ठा होते देख ब्रेक लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार चालक को बाहर निकाला। आरोप है कि वह नशे में था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। स्थानीय लोगों ने डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी।

घायल निकिता को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब 9 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रात 11:10 बजे तक ट्रामा सेंटर में लोगों ने जमकर हंगामा किया।

(For more news apart from 22 years old Woman dies after hit by drunk cop in Ambala news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)