Haryana news: CM आवास में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गृह प्रवेश, देखिए तस्वीरें

राष्ट्रीय, हरियाणा

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गृह प्रवेश

Chief Minister Nayab Singh Saini's house entry at CM residence

Haryana CM news In Hindi: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली नई सरकार ने 13 मार्च को राज्य विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीत लिया था। जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सनातन परम्परा का अनुसरण करते हुए हवन-यज्ञ के साथ गृह प्रवेश किया। बता दें कि इस दौरान उनके साथ उनकी धर्म पत्नी पत्नी सुमन सैनी भी नजर आई।

बता दें कि इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी उपस्थिति रहे। इस दौरान जहां मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में सपरिवार हवनयज्ञ कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

गौर हो कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 12 तारिक को अपने पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद भाजपा ने प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के साथ ही जजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया। वहीं अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी ने अपने नए घर में गृह प्रवेश कर लिया हैं।

(For more news apart from Chief Minister Nayab Singh Saini's house entry at CM residence news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)