Haryana Weather News: हरियाणा के कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा दिन

राष्ट्रीय, हरियाणा

17 जुलाई रात से फिर से मानसून एक्टिव हो जाएगा- मौसम विभाग

Yellow alert of rain in many districts of Haryana news in hindi

Haryana Weather News In Hindi:  हरियाणा में मंगलवार को अचानक मौसम बदलने के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा, इसको लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है। जिसको लेकर प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मानसून सक्रिय हुआ। जिसके बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज सुबह से प्रदेश में बाद छाए हुए है। ऐसे में प्रदेश में कई जगह पर सुबह हल्की बारिश भी हुई।

17 जुलाई रात से फिर से मानसून एक्टिव हो जाएगा।

वही मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 17 जुलाई यानी आज रात से मानसून एक बार फिर प्रदेश में एक्टिव होगा। जिससे आम लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी वहीं प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी और तेज हवा चलने की संभावना भी जताई गई है। गरज चमक के साथ बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

(For More News Apart from Yellow alert of rain in many districts of Haryana news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)