एक बार फिर जेल से बाहर आएगा रेप का दोषी राम रहीम, मिली पैरोल

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हरियाणा

राम रहीम को इसी साल 21 जनवरी को 40 दिन की पैरोल दी गई थी.

photo

रोहतक: राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आएंगे. राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली है. बता दें कि राम रहीम हत्या और यौन शोषण के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है.

गौरतलब है कि राम रहीम को इसी साल 21 जनवरी को 40 दिन की पैरोल दी गई थी. अब एक बार फिर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आएंगे. बताया जा रहा है कि राम रहीम इस बार भी उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ही रुकेंगे. अब तक राम रहीम को 6 बार पैरोल मिल चुकी है.

अब तक रेपिस्ट राम रहीम को 6 बार मिल चुकी है पैरोल

4 अक्टूबर 2020 को पहली बार सरकार ने बीमार मां से मिलने के लिए राम रहीम को एक दिन की पैरोल दी थी.
बीमार मां से दूसरी बार मिलने के लिए 21 मई 2021 को 1 दिन की पैरोल दी गई।
7 फरवरी, 2022 को हरियाणा सरकार ने सौदा साध को 21 दिन की पैरोल दी।
जून 2022 को बलात्कारी सौदा साद को फिर से एक महीने की पैरोल दी गई।
अक्टूबर 2022 को राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों के लिए पैरोल पर रिहा कर दिया गया.
21 जनवरी 2023 को डेरा प्रमुख शाह सतनाम के जन्मदिन में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मिली।