Farmers Protest: किसानों का दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर किसानों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले

राष्ट्रीय, हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने किसानों का विरोध रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

Farmers Protest: Farmers march to Delhi, tear gas shells fired on farmers at Shambhu border news in hindi

Farmers Protest: पंजाब और हरियाणा के दो सीमा बिंदुओं पर प्रदर्शनकारी किसान बुधवार को अपना 'दिल्ली चलो' मार्च फिर से शुरू कर चुके हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन की और से एक बार फिर किसानों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कुछ युवा किसानों के बैरिकेड्स की ओर बढ़ने के बाद बुधवार को हरियाणा के सुरक्षा कर्मियों ने पंजाब और हरियाणा की शंभू सीमा पर आंसू गैस के गोले दागे। हरियाणा पुलिस ने सुबह करीब 11 बजे आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद युवा किसान बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

पंजाब और हरियाणा के दो सीमा बिंदुओं पर प्रदर्शनकारी किसान बुधवार को अपना 'दिल्ली चलो' मार्च फिर से शुरू कर रहे हैं। सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर दालें, मक्का और कपास खरीदने की केंद्र की पेशकश को खारिज करने के बाद वे अपना आंदोलन फिर से शुरू कर रहे हैं।

गौर हो की 13 फरवरी को हजारों किसानों ने दिल्ली की ओर मार्च करना शुरू किया था। इस दौरान किसानों को हरियाणा बॉर्डर पर रोक दिया गया, जहां तनावपूर्ण माहौल की खबरें लगातार सामने आ रही है। किसान तभी से पंजाब की हरियाणा सीमा के शंभू और खनोरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। ऐसे में 4 दौर की वार्ता के बाद भी किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

(For more news apart from Farmers Protest: Farmers march to Delhi, tear gas shells fired on farmers at Shambhu border News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)