हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से तबाही; मलबे में दबने से 7 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने जताया दुख
मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से दो मकान दब गए, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई।
Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश से मंडी और कुल्लू जिलों में सबसे अधिक तबाही हुई है।
मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से दो मकान दब गए, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। (Himachal Pradesh Weather News in Hindi)
राज्य में आज भी कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है और तबाही हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज सोलन और सिरमौर जिलों के लिए भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मंडी, शिमला, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने चार और पांच सितंबर को तेज अंधड़ चलने और बिजली गिरने का यलो अलर्ट भी जारी किया है।भारी बारिश से मंडी और कुल्लू जिलों में सबसे अधिक तबाही हुई है। मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से दो मकान दब गए, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
कुल्लू में मलबे में दो लोग दबे
वहीं कुल्लू शहर के अखाड़ा बाजार में आधी रात को हुए भूस्खलन में एक मकान के ऊपर भारी मलबा आ गिरा। मकान में रह रहे दो कश्मीरी मजदूर और एनडीआरएफ का एक जवान दब गए, जिनमें से एक मजदूर किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन दो लोग अब भी लापता हैं। राहत व बचाव कार्य एनडीआरएफ, पुलिस और होम गार्ड की टीमों द्वारा चलाया जा रहा है।
भारी बारिश के कारण स्कूल बंद
भारी बारिश से प्रदेश के कई जिलों में आज शिक्षण संस्थान बंद हैं। वहीं उना, मंडी और किन्नौर के कुछ उपमंडलों में भी अवकाश घोषित किया गया।
341 लोगों की मौत
प्रदेश में अब तक इस मॉनसून सीजन में वर्षा जनित घटनाओं में 341 लोगों की मौत हो चुकी है और 41 लोग अब भी लापता हैं। लगातार हो रही बारिश से आम लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं और सरकार ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
(For more news apart from 7 people died due to being buried under debri in Himachal, CM Sukhwinder Sukhu expressed grief News in Hindi, stay tuned to Rozanaspokesman)