Kangana Ranaut Won Lok Sabha Elections 2024: मंडी सीट हार गए विक्रमादित्य, कंगना को मिली एतिहासिक जीत

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

कंगना ने कुल 537022 वोट हासिल किए।

Kangana Ranaut Won Lok Sabha Elections 2024 News In Hindi

Kangana Won Lok Sabha Elections 2024 News In Hindi : हिमाचल प्रदेश में कंगना रनौत को बड़ी जीत हासिल हुई है। कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को बड़ी संख्या में मिले वोटों के आधार पर बड़ी मात दी है।

बता दें कि इस सीट पर कंगना को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। मंडी संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच था।

वहीं इस दौरान कंगना ने कुल 537022 वोट हासिल किए। वहीं विक्रमादित्य सिंह को 462267 वोट मिले। इस प्रकार कंगना ने 74755 मतों से जीत हासिल की है। इस सीट पर 5645 लोगों ने नोटा दबाया।

वहीं इस दौरान कंगना की इस सीट पर जीत के बाद भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। भाजपा ने सेरी मंच पर रैली निकाली और अपनी जीत की खुशी में पटाखे फोड़, वहीं इस दौरान कार्यकर्ता मिठाइयां बांटते नजर आए।

(For more news apart from Kangana Won Lok Sabha Elections 2024 News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)