Himachal Weather Update: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, तापमान में गिरावट

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में तेज़ी से गिरावट आई है।

Snowfall on the high peaks of Himachal news in hindi

Himachal Pradesh Snowall: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। चंबा के मणि महेश, कुगती और होली इलाकों में आज सुबह बर्फबारी शुरू हुई। लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी के कारण कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। रोहतांग दर्रे पर भी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। (Snowfall on the high peaks of Himachal news in hindi) 

राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में तेज़ी से गिरावट आई है, जिससे पहाड़ों में ठंड फिर से लौट आई है। पिछले 24 घंटों में कई शहरों के तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2.9 डिग्री कम दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी और ऊना शामिल हैं। मौसम विभाग ने 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। प्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कुल्लू, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति के कई हिस्सों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। रोहतांग दर्रे, बारालाचा और धौलाधार पर्वतमाला में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। इसके चलते मनाली से रोहतांग दर्रे के रास्ते वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

मनाली में अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल्लू के भुंतर में भी तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस, मंडी का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 24.8 डिग्री सेल्सियस और सुंदरनगर का अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, कल भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, चंबा, शिमला और कांगड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कल के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।

(For more news apart from  Snowfall on the high peaks of Himachal news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)