Himachal Pradesh Cloud Burst: हिमाचल के बिलासपुर में बादल फटा, मलबे में दबी गाड़ियां

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

नम्होल इलाके में बादल फटने से 10 से ज़्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं, जबकि कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए।

Cloud burst in Bilaspur, Himachal, vehicles buried under debris news in hindi

Himachal Pradesh Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी है। पिछले तीन महीनों से लोग बाढ़ और भूस्खलन की त्रासदी झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ज़िले में एक बार फिर तबाही मची है। ज़िले के नैनादेवी में देर रात बादल फटने की घटना सामने आई है। (Cloud burst in Bilaspur, Himachal, vehicles buried under debris news in hindi) 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नम्होल इलाके में बादल फटने से 10 से ज़्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं, जबकि कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक आई इस आपदा से स्थानीय लोग दहशत में हैं।

भारी बारिश के बाद कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएँ भी सामने आई हैं। फ़सलें तबाह हो गई हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया है। 13 और 14 सितंबर को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

(For more news apart from  Cloud burst in Bilaspur, Himachal, vehicles buried under debris news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)