दूसरी बार दुल्हा बनेंगे हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पंजाब की असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ लेंगे सात फेरे

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में शादी करेंगे। 

Himachal minister Vikramaditya Singh will become a groom for the second time news in hindi

Himachal pradesh: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र और शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) दूसरी बार वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के कार्ड भी छप चुके हैं और मैरिज वेन्यू भी तय हो चुका है। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में शादी करेंगे। 

विक्रमादित्य सिंह की शादी का कार्ड इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विक्रमादित्य सिंह व उनके परिवार का हिमाचल की राजनीति में अहम स्थान है।

विक्रमादित्य सिंह 2024 के लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से कंगना रनौत के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें उन्होंने कंगना को कड़ी चुनौती दी थी। हालांकि वह जीत हासिल नहीं कर पाए थे। विक्रमादित्य सिंह वर्तमान में शिमला ग्रामीण से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। 

विक्रमादित्य चंडीगढ़ की अमरीन कौर से शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर दो में होना तय हुआ है। कार्ड पर सुबह 10 बजे शादी की रस्में निभाने की जानकारी है, जबकि दोपहर एक बजे भोजन होगा। 

कौन है अमरीन कौर?
अमरीन कौर चंडीगढ़ सेक्टर दो के सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और सरदारनी ओपिंद्र कौर की पुत्री हैं। अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। बताया जा रहा है अमरीन विक्रमादित्य सिंह की पुरानी मित्र हैं। अमरीन कौर ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। 

(For more news apart from Himachal minister Vikramaditya Singh will become a groom for the second time news in hindi , stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)