Himachal Pradesh news: हिमाचल प्रदेश के छह बागी विधायकों ने थामा BJP का दामन

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

सभी नेता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए

Six rebel benchmarks from Himachal Pradesh join BJP

Himachal Pradesh news in hindi: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में लगातार उतार चढ़ाव लगातार जारी है। जहां एक और प्रदेश में कई बागियों पर पहले ही कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाया हैं। वहीं अब प्रदेश के छह बागी विधायक-सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र राणा और चैतन्य शर्मा हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए है।

आज दिल्ली में सभी 6 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

बता दें कि प्रदेश की सुक्खू सरकार पर ये नेता पहले भी कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। जिसके बाद से लगातार इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने की बात कही जा रही थी। लेकिन अब प्रदेश में जारी सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सभी 6 बागी नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।

(For more news apart from Six rebel benchmarks from Himachal Pradesh join BJP News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)