Union Defense Minister holi news: राजनाथ सिंह ने लेह में सशस्त्र बलों के जवानों के साथ मनाई होली

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के जवानों के साथ होली का त्योहार मनाया।

Rajnath Singh celebrated Holi with armed forces personnel in Leh

Union Defense Minister holi news in hindi: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लेह सैन्य स्टेशन पर सशस्त्र बलों के जवानों के साथ होली का त्योहार मनाया। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना के जवानों को रंग लगाते नजर आए।

बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह लेह सैन्य स्टेशन पर पहुंचे। जहां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के जवानों के साथ होली का त्योहार मनाया।

वहीं रक्षा मंत्री कार्यालय की और से एक पोस्ट कर सेना के जवानों के लिए अपनी भावना को व्यक्त किया गया। जिसमें लिखा गया कि, दीपावली का पहला दिया, होली का पहला रंग, यह सब हमारे रक्षकों के नाम होना चाहिए, हमारे सैनिकों के साथ होना चाहिए। पर्व-त्यौहार पहले सियाचिन और कारगिल की चोटियों पर मनाए जाने चाहिए, राजस्थान के तपते रेतीले मैदान में मनाए जाने चाहिए, हिंद महासागर की गहराई में स्थित पनडुब्बी में सवार भारतीय नौसेना के नौसैनिकों के साथ मनाए जाने चाहिए।

(For more news apart from Rajnath Singh celebrated Holi with armed forces personnel in Leh News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)