Himachal flood News: हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से तबाही, अब तक पांच लोगों की मौत, सीएम ने की पर्यटको से अपील

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

सीएम सुखू ने कहा, "पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Himachal Pradesh flood today rain update news in hindi

Himachal flood News In Hindi: हिमाचल प्रदेश में तीन स्थानों पर बादल फटने और नौ स्थानों पर अचानक बाढ़ आने की खबर है, जिससे मरने वालों की संख्या गुरुवार को पांच हो गई। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू में बादल फटने से दो लोग लापता हैं और कांगड़ा में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग लापता हैं।

उन्होंने बताया कि नदियों/नालों के पास स्थित 15 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बादल फटने से गांवों में कई सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। मानसून के दौरान पर्यटकों का राज्य में स्वागत है, लेकिन उन्हें नदियों/नालों के पास नहीं जाना चाहिए।"

सीएम सुखू ने कहा, "पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कुल्लू में दो लोग लापता हैं। कांगड़ा में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग लापता हैं। जंगल में फंसे एक व्यक्ति को बचाया जा रहा है। नदियों/नालों के पास स्थित 15 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बादल फटने से गांवों में कई सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। मानसून के दौरान पर्यटकों का राज्य में स्वागत है, लेकिन उन्हें नदियों/नालों के पास नहीं जाना चाहिए।"

बुधवार शाम को खनियारा गांव में मनुनी खड्ड में जलस्तर बढ़ने के बाद इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना स्थल के पास एक श्रमिक कॉलोनी में लगभग 15-20 श्रमिकों के बह जाने की आशंका है।

तब से लापता कुछ लोगों को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने बचाए गए लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं की है।

गौर हो कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और चंबा जिलों के जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की है, क्योंकि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बादल फटने से आई बाढ़ के बाद से लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

(For More News Apart From Himachal Pradesh flood today rain update News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)