Jharkhand weather: झारखंड में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज के साथ बारिश की संभावना

राष्ट्रीय, झारखंड

4 मार्च को भी मौसम को लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Weather patterns will change soon in Jharkhand news in hindi

Jharkhand weather news: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार को झारखंड के कुछ इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ अंधेरी भी चली। वहीं बीते कल से प्रदेश में बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई हैं।

गौर हो की पश्चिमी विक्षोभ को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग ने 3 मार्च से प्रदेश में मौसम खराब होने की चेतावनी दी गई हैं। वहीं छह मार्च तक बारिश की संभावना भी विभाग की और से जारी की गई हैं। इस दौरान 4 मार्च को भी मौसम को लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं इस दौरान सात मार्च को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास देखा गया। वहीं कल से प्रदेश में मौसम में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं इस दौरान बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आ सकती हैं। ऐसे में तापमान में गिरावट भी हो सकती हैं।

 (For more news apart from Weather patterns will change soon in Jharkhand News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)