Bokaro News: महामहिम राज्यपाल को दी गई गार्ड ऑफ ऑनर    

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार को कुछ समय के लिए पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में पड़ाव किए।

Guard of Honor given to His Excellency the Governor news in hindi

Bokaro News In Hindi: बोकारो (निर्मल महाराज) - झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार को कुछ समय के लिए पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में पड़ाव किए। जहां उपायुक्त  अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार समेत अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इससे पूर्व उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार ने गुलदस्ता देकर महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया। बाद में, महामहिम को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

उल्लेखनीय हो कि,झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार अपने धनबाद यात्रा से वापस राँची जाने के क्रम में यहां कुछ समय के लिए रूके थे। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एनडीसी  प्रभाष दत्ता, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

(For More News Apart From Guard of Honor given to His Excellency the Governor News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)