Bokaro News: बोकारो परिसदन का डीसी  डीडीसी ने किया निरीक्षण

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

क्रमवार डीसी  डीडीसी ने बोकारो परिसदन के कार्यालय, सभागार, शौचालय, विभिन्न कमरों, रसोई घर आदि में संचालित कार्यों का जायजा लिया।

DC DDC inspected Bokaro Parishad news in hindi

Bokaro News : बोकारो (निर्मल महाराज)- मंगलवार को उपायुक्त  अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार ने बोकारो परिसदन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संचालित निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। क्रमवार डीसी  डीडीसी ने बोकारो परिसदन के कार्यालय, सभागार, शौचालय, विभिन्न कमरों, रसोई घर आदि में संचालित कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यरत एजेंसी प्रतिनिधि एवं नजारत उप समाहर्ता  प्रभाष दत्ता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे हों, जिससे यहां आने वाले अतिथियों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान परिसर  कमरों की नियमित साफ-सफाई  हरियाली को और सुदृढ़ करने पर चर्चा की। डीसी  डीडीसी ने निर्देश दिया कि सभी चल रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें एवं ससमय कार्य पूरा किया जाए।

मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा,सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

 (For more news apart from DC DDC inspected Bokaro Parishad News Today in Hindi stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)