Bokaro News In Hindi: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन में समाहरणालय में शोक सभा का हुआ आयोजन, सबों ने दो मिनट रखा मौन

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

भारत की आदिवासी चेतना के महानायक दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन, झारखंड की माटी के कण कण में सदैव जीवन्त रहेंगे -  उपायुक्त

A condolence meeting was organized at Dishom Guru Shibu Soren news in hindi

Bokaro News: बोकारो(निर्मल महाराज)- झारखंड आंदोलन के पुरोधा, भारत की आदिवासी चेतना के महानायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ,पूर्व  मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को समाहरणालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान उपायुक्त  अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक  हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार समेत सभी वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिशोम गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण  पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

मौके पर उपायुक्त  अजय नाथ झा ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन भारत की आदिवासी चेतना के महानायक थे। उनका संघर्ष, बलिदान और नेतृत्व सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। झारखंड की माटी के कण-कण में वे सदैव जीवन्त रहेंगे।

सभा के दौरान डीपीएलआर  मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास  प्रांजल ढ़ांडा, अपर नगर आयुक्त  संजीव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  रवि कुमार, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी  कार्यालय प्रमुख एवं कर्मीगण आदि उपस्थित थे।

(For More News Apart From A condolence meeting was organized at Dishom Guru Shibu Soren News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)