Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को  मिला अनंत अंबानी के शादी समारोह का निमंत्रण

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

अनंत अंबानी का विवाह आगामी 12 जुलाई 2024 को मुंबई एंटीलिया में सम्पन्न होगा।

CM Hemant Soren received invitation to Anant Ambani wedding news in hindi

Ranchi News: रांची, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पुत्र  अनंत अंबानी के शादी समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट रिलायंस इंडस्ट्रीज झारखंड ने मुलाकात कर विवाह निमंत्रण पत्र सप्रेम भेंट किया। गौर हो कि रिलायंस इंडस्ट्री के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के पुत्र  अनंत अंबानी का विवाह आगामी 12 जुलाई 2024 को मुंबई एंटीलिया में सम्पन्न होगा।

ऐसे में इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। वहीं कई कलाकार भी इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

(For More News Apart from Chief Minister Hemant Soren received invitation to Anant Ambani's wedding ceremony News in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi)