झारखंड उपचुनाव: डुमरी सीट पर सातवें राउंड के बाद आजसू की यशोदा देवी आगे

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

मतगणना कुल 24 राउंड तक चलेगी। इस सीट पर पांच सितंबर को चुनाव हुआ था।

FILE PHOTO

रांची: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के सात राउंड पूरे होने पर ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) की  प्रत्याशी यशोदा देवी ने 1551 मतों से बढ़त बना ली है। झारखंड सरकार की मंत्री और इस सीट से झामुमो की प्रत्याशी बेबी देवी मतों की गिनती में पिछड़ गई हैं।

हालांकि चौथे राउंड तक झामुमो की प्रत्याशी बेबी देवी 2690 मतों से आगे चल रही थीं। सातवें राउंड तक यशोदा देवी को 2557 और इंडिया गठबंधन की झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को 24006 मत मिले हैं।

झामुमो, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा है वहीं आजसू, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल है।.

मतगणना कुल 24 राउंड तक चलेगी। इस सीट पर पांच सितंबर को चुनाव हुआ था।