Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर साधा निशाना

राष्ट्रीय, झारखंड

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड भाजपा के बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह से खुश नहीं हैं।

JMM spokesperson Supriyo Bhattacharya targeted BJP news in hindi

Ranchi News In Hindi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रविवार को दिल्ली में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड को मंत्रिमंडल में उचित हिस्सा नहीं मिला। उन्होंने रांची के सांसद संजय सेठ पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे सांसद को मंत्री बनाया गया, जिसने बंद पड़े एचईसी पर एक भी सवाल नहीं उठाया।

 सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर आजसू की अनदेखी और अनादर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हर पार्टी के सांसदों को मंत्री पद दिया गया, लेकिन आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी को मंत्री पद नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि आजसू भाजपा की पुरानी सहयोगी है, स्थानीय पार्टी है, लेकिन उन्हें मंत्री पद नहीं दिया गया। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड भाजपा के बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह से खुश नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार को सिर्फ प्रतीकात्मक समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के रांची कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। कोई भी प्रदेश नेता मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा के 240 सांसदों में से सिर्फ 115 सांसद भाजपा के हैं, बाकी अन्य दलों से आए हैं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुल 7 पद खाली हैं।

उन्होंने भाजपा से मांग की कि इन 7 पदों में से एक और कैबिनेट मंत्री और एक स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री झारखंड को दिया जाए। आपको बता दें कि रविवार को हुई मोदी कैबिनेट में कुल 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इनमें झारखंड से कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को कैबिनेट मंत्री जबकि रांची की सांसद को राज्य मंत्री बनाया गया है।

(For More News Apart from JMM spokesperson Supriyo Bhattacharya targeted BJP news in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi)