PM मोदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

CM सोरेन आज 48 वर्ष के हो गए। उनका जन्म 10 अगस्त 1975 को झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था।

PHOTO

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर गुरुवार को बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘‘झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’’

CM सोरेन आज 48 वर्ष के हो गए। उनका जन्म 10 अगस्त 1975 को झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धुर विरोधी नेताओं में से एक माने जाते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर वह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।