Bokaro News: अज्ञात अपराधियों ने चालक पर की फायरिंग, पुलिस जांच तेज

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

पुलिस ने मौके से पांच खोखा बरामद किया है। साथ ही घटनास्थल से एक पर्चा भी मिला है

Unknown criminals fired at the driver, police investigation intensified news in hindi

Bokaro News In Hindi : बोकारो(निर्मल महाराज)- चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधडीह रेलवे साइडिंग में  दो   अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक जादू साहिस को चार गोली मार दी।  गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हरविंदर सिंह खुद मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने मौके से पांच खोखा बरामद किया है। साथ ही घटनास्थल से एक पर्चा भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार, चालक रेलवे साइडिंग पर मिट्टी लेकर पहुंचा था। इसी दौरान अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जादू साहिस को पेट, कमर और पैर में गोली लगी है।

रेलवे साइडिंग में पिछले छह महीने से बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य चल रहा था। स्थानीय लोग इस घटना को रंगदारी से भी जोड़कर देख रहे हैं। गोलीबारी की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल है।घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल को घेर कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

(For more news apart from Unknown criminals fired at the driver, police investigation intensified news in hindi, stay tuned to Rozana spokesman Hindi)