CM Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जताया शोक

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रतन टाटा के असामयिक निधन पर एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा की।

CM Hemant Soren expressed grief over Ratan Tata death News In Hindi

CM Hemant Soren expressed grief over Ratan Tata death News In Hindi: रांची- मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रतन टाटा के असामयिक निधन पर एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने दु:ख एवं संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि  रतन टाटा देश के अनमोल रत्न थे। उन्होंने उद्योग जगत के साथ-साथ समाजसेवा एवं परोपकार के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है। वे एक सच्चे राष्ट्रवादी थे उनका जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है।  रतन टाटा एक-एक देशवासियों के दिलों में राज करते थे। इनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर इस पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति, ॐ शांति!*

(For more news apart from Ratan Tata Net Worth Latest News In Hindi, to Rozana Spokesman Hindi)