मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

Indian Police Service officers met Chief Minister Hemant Soren

रांची:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इन प्रशिक्षु पदाधिकारियों में  कुमार शिवाशीष-2020 बैच और 2021 बैच के  राकेश सिंह,  पारस राणा तथा  ऋत्विक श्रीवास्तव शामिल थे। इन्होंने  मुख्यमंत्री को परिचय देने के साथ प्रशिक्षण  के अनुभवों को साझा किया।  मुख्यमंत्री ने इन सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत आप सभी एक बेहतर पुलिस पदाधिकारी के रूप में अपने दायित्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे । इस अवसर पर मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह ,  मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे और पुलिस महानिरीक्षक,  प्रशिक्षण श्रीमती प्रिया दुबे मौजूद थीं।