Jharkhand News: डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर CM हेमन्त सोरेन ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज श्री राम जानकी तपोवन मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

CM Hemant Soren paid tribute to Dr. Bhimrao Ambedkar news in hindi

Jharkhand News In Hindi: आज देशभर में जगह-जगह संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई जा रही है। वहीं उनकी 135वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। ऐसे में झारखंड के रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज श्री राम जानकी तपोवन मंदिर, निवारणपुर , रांची के नवनिर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूरे विधि- विधान से पूजा -अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की।

(For More News Apart From CM Hemant Soren paid tribute to Dr. Bhimrao Ambedkar News In Hindi , Stay Tuned To Spokesman Hindi)