Jharkhand : राज्य कृषि विपणन पार्षद के नवनियुक्त अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह कृषि विपणन कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

राज्य के सभी कृषि बाजार में मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

photo

रांची: झारखंड राज्य कृषि विपणन पार्षद के नवनियुक्त अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह आज इटकी रोड, आईटीआई बस स्टैंड स्थित कृषि विपणन कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि राज्य के व्यापारियों के तमाम हितों को ध्यान में रखा जाएगा। राज्य के सभी कृषि बाजार में मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि खरीदारों को और व्यापारियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का समाना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता यह होगी कि राज्य के सभी कृषि बाजार मॉडल बाजार के रूप में विकसित हो, किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले, यह कैसे सुनिश्चित हो इस दिशा में भी सार्थक रूप से पहल किया जाएगा। 

पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, महासचिव राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, जयशंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद, अशोक चौधरी, विनय सिन्हा दीपू, संजय लाल पासवान, अभिलाष सिन्हा, गजेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक ममता देवी, आभा सिन्हा,  दिनेश लाल सिन्हा, विनिता पाठक, जगरनाथ साहु, राजेश चन्द्र राजू, संतोष सोनी, विभय शाहदेव आदि शामिल थे।