Bokaro News: उपायुक्त ने डीएमएफटी प्रबंधकीय समिति के साथ की बैठक
इस संबंध में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार को आवश्यक आदेश प्राप्त करने हेतु अधिकृत किया गया।
Bokaro News In Hindi: बोकारो(निर्मल महाराज) - जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति की बैठक उपायुक्त अजयनाथ झा ने गोपनीय कार्यालय कक्ष में किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक हरिवंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, वन प्रमंडल पदाधिकारी संदीप शिंदे, सिविल सर्जन डा. ए बी प्रसाद, प्रभारी पदाधिकारी डीएमएफटी कोषांग प्रभाष दत्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम एवं जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार आदि उपस्थित थे।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि डी.एम.एफ.टी मद से होने वाले व्यय की प्राथमिकता तय की जायेगी। इस क्रम में खनन प्रभावित क्षेत्र को लाल क्षेत्र एवं सामान्य क्षेत्र को नारंगी क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत कर कार्यान्वयन किया जायेगा।बैठक में उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 से अब तक डी.एम.एफ.टी मद से किए गए कार्यों का महालेखा परीक्षक द्वारा अंकेक्षण कराया जाएगा।
इस संबंध में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार को आवश्यक आदेश प्राप्त करने हेतु अधिकृत किया गया। डी.एम.एफ.टी मद से संचालित और पूर्ण योजनाओं की भौतिक जांच कराने हेतु 4 अलग-अलग दल गठित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें भौतिक निरीक्षण दल, प्रक्रियागत कार्य दल, तकनीकी मानक दल एवं सामाजिक लेखा परीक्षण दल गठन का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि डी.एम.एफ.टी शाखा के अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए शाखा में सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाया जायेगा, सभी अभिलेखों का संरक्षण करने, इस कार्य के लिए एक दल गठित करने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया गया, कार्य में सहयोग हेतु जिला योजना पदाधिकारी राज कुमार शर्मा को नामित किया गया।
उक्त सभी कार्य को एक सप्ताह की समयावधि में पूर्ण किया जाएगा। समिति के सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया है कि न्यायालयों में लंबित एवं भावी वादों के समुचित संचालन हेतु डी.एम.एफ.टी. की ओर से एक विधिक परामर्शदाता का सहयोग लिया जायेगा।
(For more news apart from Deputy Commissioner held a meeting of DMFT Management Committee news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)