Jharkhand News: बोकारो उपायुक्त और एसडीओ को पद से हटाया जाए: भाजपा

राष्ट्रीय, झारखंड

ये दोनों पदाधिकारी अपने पद के कर्तव्य का निर्वहन नहीं करके पार्टी विशेष का कार्य कर रहे हैं।

Jharkhand News: Bokaro Deputy Commissioner and SDO should be removed from the post: BJP

Jharkhand News:रांची, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुँच कर बोकारो उपायुक्त और एस डी  ओ को हटाने की मांग की। 

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की जब से चुनाव की घोषणा हुई है तब से बोकारो के उपायुक्त और एस डी ओ लगातार भाजपा कार्यकर्ता का न तो फोन उठा रहे हैं न ही कोई सूचना या जानकारि मांगने पर उपलब्ध करा रहे हैं। 

ये दोनों पदाधिकारी अपने पद के कर्तव्य का निर्वहन नहीं करके पार्टी विशेष का कार्य कर रहे हैं। चुनाव मे बोकारो के भाजपा जिला 
अध्यक्ष के द्वारा बार बार उपायुक्त और एस डी ओ को फोन करके जानकारी और दिशा निर्देश माँगना चाहते  हैं, कुछ अनुमति माँगना चाहते हैं कुछ शिकायत करना चाहते हैं पर बोकारो मे कोई ऐसा तंत्र नहीं है जिससे भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव मे अपना काम करवा सके।

ये दोनों पदाधिकारियों का आचरण पदाधिकारी ऐसा नहीं है बल्कि झारखंड सरकार के इशारे पर काम करने वाले पदाधिकारी बने हुए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो जिला अध्यक्ष और बोकारो उपायुक्त दोनों का नंबर भी आयोग को दिया है और बताया है बार बार फोन करने के बावजूद भी उपायुक्त का कोई जबाब नहीं मिलता। 

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने  उपरोक्त दोनों पदाधिकारियों को चुनाव कार्य से दूर करने का भी आग्रह चुनाव आयोग से किया है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से सुना और मामले मे जांच के आदेश दिये है। प्रतिनिधिमंडल मे सुधीर श्रीवास्तव, न्यायिक मामले के उप प्रमुख् प्रकाश झा, ज्योति आनंद, अनुराधा मोदी, बिपिन कुमार शामिल थे।