MP Sports Festival News: सांसद खेल महोत्सव 2025 का होगा आगाज, फिट युवा स्ट्रांग सीनियर- सांसद ढुल्लू महतो

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

धनबाद लोकसभा क्षेत्र में इसका शुभारंभ 12 अक्टूबर  को बिरसा मुंडा स्टेडियम धनबाद में किया जाएगा

MP Sports Festival 2025 to be inaugurated, Fit Youth Strong Seniors MP Dhullu Mahato news in hindi

Bokaro MP Sports Festival News: बोकारो(निर्मल महाराज) धनबाद लोकसभा के सांसद ढुल्लू महतो  ने खेल महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा।

धनबाद लोकसभा क्षेत्र में इसका शुभारंभ 12 अक्टूबर  को बिरसा मुंडा स्टेडियम धनबाद में किया जाएगा इस महोत्सव में फुटबाल, बास्केटबाल, वालीबाल ,कबड्डी, कुश्ती ,जूडो एथलेटिक्स, शतरंज, क्रिकेट ,तीरंदाजी ,साथी इस बार विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए वॉकिंग रेस दिव्यांगजन के लिए व्हीलचेयर रेस ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लगभग 20 हजार प्रतिभागी इसमें शामिल होंगे।

 सांसद ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य फिट युवा स्ट्रांग सीनियर है स्वस्थ युवा सक्रिय बुजुर्ग और आत्मनिर्भर दिव्यांगजन यही एक विकसित भारत की पहचान है साथ ही उन्होंने धनबाद, सिंदरी, झिरिया , निरसा ,बोकारो और चंदनक्यारी के सभी युवाओं बुजुर्गों और दिव्यांग जानों से अपील किया  कि इस खेल महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले अपने-अपने क्षेत्र राज्य एवं देश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर भाजपा पार्टी के  पूर्व  प्रतिपक्ष नेता सह चंदनक्यारी के पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी  ने कहा की खेल सिर्फ जीत और हार नहीं बल्कि स्वास्थ्य आत्मविश्वास और भाईचारे का माध्यम है लिए हम सब मिलकर इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएं और युवाओं को उनके खेल को राज्य स्तर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर बनाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय , रोहित लाल सिंह , अंबिका खवास , कृष्ण कुमार मुन्ना ,  बोकारो जिले के खेल विभाग सांसद प्रतिनिधि एंजेला सिंह  सांसद प्रतिनिधि परिंदा सिंह , मुकेश राय मंटू राय ,विनेश नायक, सुभाष महतो, दिलीप श्रीवास्तव, अमर स्वर्णकार, मनोज सिंह, अविनाश सिंह, विक्रम महतो, विनोद गोराई ,विकास महत्था ,लाल जी महतो, मुकेश बाउरी ,विश्वनाथ ठाकुर संजय रजक परमेश्वर महतो त्रिपुरारी नाथ तिवारी कनक कुमार सहित विभिन्न खेल संघो के अध्यक्ष सचिव खेल प्रतियोगी और सदस्य  उपस्थित थे।

(For more news apart from MP Sports Festival 2025 to be inaugurated, Fit Youth Strong Seniors MP Dhullu Mahato news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)