Jharkhand News: सांसद संजय सेठ ने हरमू और हटिया में बांटे मिट्टी के बर्तन

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

 सेठ ने कहा कि यह अभियान पूरे रांची लोकसभा क्षेत्र के जन जन का अभियान बने।

MP Sanjay Seth distributed pottery in Harmu and Hatia

रांची :'पक्षियों को पानी' अभियान के तहत आज दूसरे दिन सांसद संजय सेठ ने हटिया, हरमू बाजार और हरमू चौक पर राहगीरों, दुकानदारों, विद्यार्थियों के बीच मिट्टी के बर्तनों का वितरण किया। सांसद ने सब से आग्रह किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अपने घर, प्रतिष्ठान, स्कूल-कॉलेजों के आसपास अवश्य करें।

 

 सेठ ने कहा कि यह अभियान पूरे रांची लोकसभा क्षेत्र के जन जन का अभियान बने। यह आवश्यक है क्योंकि गर्मियों में मनुष्यों को जितनी आवश्यकता पानी की होती है, पक्षियों को भी उतनी ही आवश्यकता होती है। हर व्यक्ति इसे एक अभियान के रूप में ले तो कोई भी पक्षी प्यासा नहीं रहेगा। इस अवसर पर हरमू मंडल भाजपा अध्यक्ष इंद्रजीत यादव, हटिया मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।