Ranchi News: भाजपा वालो भागो जनता पीटेगी, अब कांग्रेस ही जीतेगी - साधना भारती

राष्ट्रीय, झारखंड

उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा में धर्म को धन्धा बनाने के सब प्रबन्ध हो जाते हैं।

Sadhna Bharti took a dig at BJP, ranchi news in hindi

Ranchi News In Hindi: रांची, भाजपा वालो भागो जनता पीटेगी अब कांग्रेस ही जीतेगी उक्त बयान कांग्रेस कीफायर ब्रांड राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा में धर्म को धन्धा बनाने के सब प्रबन्ध हो जाते हैं, सता की खुरचन चाटने के लिए भाजपा में कई नेवलों के भी साँपों से सम्बन्ध हो जाते हैं।

भाजपा रामवादी नहीं रावणवादी है, कृष्णवादी नहीं कंसवादी है, भाजपा के ठगबंधन में शामिल संजय निषाद ने कहा था कि भगवान राम दशरथ के पुत्र नहीं है, संजय- निषाद ने तो ही माता कौशल्या के अस्तित्वपर संदेह जताया फिर भी भाजपा ने संजय निषाद को योगी मंत्रिमंडल का सदस्य बनाया,आज तक संजय निषाद को मंत्री पद से नहीं हटाया।

भाजपा के नेता नरेश अग्रवाल ने राज्य सभा में भगवान राम की तुलना राम से और माता सीता की तुलना शराब से की, फिर भी भाजपा ने नरेश अग्रवाल को राज्यसभा पहुंचाया, उनके पुत्र को योगी मंत्रिमंडल में शामिल कराया। भाजपा न रामवादी है,न कृष्ण वादी है, न धर्मवादी है। भाजपा केवल नोट वादी हैं।

भाजपा का केवल एकही काम है चंदा दो और धन्धा लो,राम-राम जपना पराया माल अपना। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा,कमल ठाकुर,आभा सिन्हा नीतूदेवी, आप के सौरभ श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

(For more news apart from Sadhna Bharti took a dig at BJP, ranchi news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)