Bokaro News: बिल्डर से 65 लाख रुपए की ठगी ,दो गिरफ्तार

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर  जांच कमेटी का गठन किया गया तथा तकनीकी सेल के सहारे उक्त कांड का उद्वेदन किया गया।

Builder duped of Rs 65 lakh, two arrested News in hindi

Bokaro News In Hindi: बोकारो(निर्मल महाराज)-पैसा डबल करने का प्रलोभन देकर रांची के बिल्डर अभय आनंद से आरोपियों ने आरटीजीएस के माध्यम से 65 लाख रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया था ।   65   लाख  रुपए की राशि में से पुलिस ने 34 लाख रुपए बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने  प्रेस वार्ता में  बताया कि विगत 18 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि अभय आनंद से 60 लाख रुपए अज्ञात अपराधियों ने लूट ली।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर  जांच कमेटी का गठन किया गया तथा तकनीकी सेल के सहारे उक्त कांड का उद्वेदन किया गया।पुलिस ने इस मामले में जामताड़ा जिला के महिजाम थाना के घासी पहाड़ी निवासी 48 वर्षीय नरेश मंडल और 37 वर्षीय अमित साव को जामताड़ा से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि इन कथित अपराधियों के खिलाफ झारखंड के कई थाना क्षेत्र में कई आपराधिक मुकदमा दर्ज है।पुलिस ने लूट कांड में लूटा  गया 34 लाख रुपये  के अलावा इस कांड में प्रयुक्त एक बुलेट और एक कार और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त अपराधियों द्वारा जालसाजी कर लोगों को प्रलोभन देकर फसाया जाता है और उसको पुनः अपने गिरफ्त में लेकर लूट कांड को अंजाम दिया गया है।  पुलिस इस लूट कांड में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश में जुट गई है।

(For more news apart from Builder duped of Rs 65 lakh, two arrested News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)