Jharkhand News: झारखंड में महिला अत्याचार पर घड़ियाली आँसू बहा रही कांग्रेस :राफिया नाज़

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और न्याय की झूठी,..

Congress is shedding crocodile tears over atrocities against women in Jharkhand: Rafia Naz news in hindi

Jharkhand News In Hindi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की महिला अध्यक्ष द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय से जाकर महिला आयोग के गठन की मांग करना पूरी तरह से घड़ियाली आँसू बहाने जैसा है। यह आश्चर्यजनक है कि राज्य में कांग्रेस खुद सत्ता में भागीदार है – झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और इंडिया एलायंस की सरकार चल रही है – इसके बावजूद महिला आयोग जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक निकाय का गठन अब तक नहीं किया गया है।

प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और न्याय की झूठी बात करने वाली कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार में ही महिलाओं को उनका हक दिलाने में विफल रही है।आज जब राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं, आए दिन दुष्कर्म,अपहरण और छेड़खानी हो रही तब महिला आयोग का गठन न होना सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

राफिया नाज़ ने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सत्ता में रहते हुए महिला आयोग के गठन में देरी क्यों हो रही है। क्या यह सिर्फ एक दिखावा है या फिर महिलाओं के मुद्दों पर पार्टी की कोई वास्तविक प्रतिबद्धता नहीं है?

उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस की महिला अध्यक्ष को ही अपनी सरकार से उम्मीद नहीं है और उन्हें राज्यपाल के पास गुहार लगानी पड़ रही है, तो आम महिलाओं की आवाज कौन सुनेगा?

राफिया नाज़ ने मांग की कि झारखंड सरकार तत्काल प्रभाव से महिला आयोग का गठन करे और महिलाओं से जुड़े सभी मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए ठोस कदम उठाए। सिर्फ दिखावे की राजनीति से महिलाओं को न्याय नहीं मिलेगा।

(For more news apart from Congress is shedding crocodile tears over atrocities against women in Jharkhand: Rafia Naz News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)