INDIA Bloc Mega Rally news: इंडिया ब्लॉक महारैली में पहुंचे झारखंड के सीएम चंपई सोरेन

राष्ट्रीय, झारखंड

महारैली लोकतंत्र को बचाने और लोगों को यह बताने के लिए है कि केंद्र सरकार कैसे तानाशाही को बढ़ावा दे रही है।

Jharkhand CM Champai Soren in India Block Maha Rally news in hindi

INDIA Bloc Mega Rally news in hindi: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इंडिया ब्लॉक की महारैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। वहीं दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ''महागठबंधन की यह महारैली लोकतंत्र को बचाने और लोगों को यह बताने के लिए है कि केंद्र सरकार कैसे तानाशाही को बढ़ावा दे रही है।”

वहीं इस दौरान दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा, "जिस कारण से हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है, उस जमीन का कहीं भी किसी किताब में जिक्र नहीं है। बीजेपी को पिछड़े वर्ग का उत्थान पसंद नहीं आया और "जो समुदाय झारखंड में हेमंत सोरेन ने किया। यही लड़ाई हमारे पूर्वजों ने भी झारखंड में लड़ी थी। हम एक हैं, हम झारखंड के साथ-साथ देश में भी बीजेपी की विचारधारा को पनपने नहीं देंगे..."

गौर हो कि इंडिया गठबंधन की रैली में जहां विपक्ष के कई नेता शामिल हुए वहीं झारखंड से दिल्ली पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इंडिया ब्लॉक की महारैली में शामिल होकर केंद्र की सरकार को जमकर घेरा।

(For more news apart from Jharkhand CM Champai Soren in India Block Maha Rally news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)