Bokaro News: आस्था ज्वेलर्स में लुट के दो ओर आरोपी गिरफ्तार

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

बोकारो जिला पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी है

Two more accused arrested in robbery at Aastha Jewelers News in hindi

Bokaro News In Hindi: बोकारो (निर्मल महाराज)- बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र  स्थित आस्था ज्वेलर्स से करीब 1.5 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। इस डकैती के मुख्य साजिशकर्ता रोनित राय को बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उसके एक अन्य सहयोगी नवीन कुमार को सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया  गया है ।

बोकारो जिला पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी है , उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों के पास से लूटी गई सोने और चांदी की ज्वेलरी भी बरामद की गई है। इससे पहले भी इस कांड में 7 अपराधियों को गहनों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।एसपी ने बताया कि इस डकैती कांड की जांच एसआईटी  के नेतृत्व में की जा रही है।

अनुसंधान के क्रम में बिहार के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर इन दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक  इस मामले में कुल 9 आरोपियों को  गिरफ्तार किया गया है

 (For more news apart from Two more accused arrested in robbery at Aastha Jewelers News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)