नितिन भारती बने रालोजद के प्रदेश प्रवक्ता

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

 रमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें मनोनयन पत्र सौपा.

photo

पटना : राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय लोक जनता दल बिहार के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने पटना जिला निवासी व बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पूर्व उप सचिव नितिन भारती को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है.

उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. आज पार्टी कार्यालय में भारती को प्रदेश अध्यक्ष चुना.  रमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें मनोनयन पत्र सौप.| इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फज़ल इमाम मल्लिक, प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव व अतिपिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी सुभाष चंद्रवंशी पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा मौजूद थे.