Punjab Weather Update: पंजाब में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान सामान्य से कम
मौसम में यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखा जा रहा है। रविवार को दिनभर कई जिलों में बादल छाए रहे।
Punjab Weather Update Orange Alert Storm Rain Forecast News In Hindi: पंजाब में आज तेज आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई। जिसके बाद तापमान में मामूली बदलाव देखा गया, लेकिन तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम पाया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम में यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखा जा रहा है। रविवार को दिनभर कई जिलों में बादल छाए रहे। जिसके बाद अमृतसर में तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 32.3 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 36.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 32.2 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 35.7 डिग्री सेल्सियस, नूरमहल (जालंधर) में 35.6 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को पंजाब के कई जिलों में बारिश भी हुई। रोपड़ में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही अमृतसर में 5.0 मिमी, लुधियाना में 1.0 मिमी और पठानकोट में 4.0 मिमी बारिश हुई।
अगले तीन दिनों त क अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग की चंडीगढ़ शाखा द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पंजाब के कई जिलों में गरज, बिजली गिरने और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के साथ लगते जिलों पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, संगरूर और मानसा में 5 मई को बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आठ मई तक कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
(For More News Apart From Punjab Weather Update Orange Alert Storm Rain Forecast News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)