Hemkund Sahib News: हेमकुंड साहिब यात्रा से पहले बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बेली ब्रिज गिरा

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में था। जानकारी के अनुसार, 45 मीटर लंबे पुल का 30 मीटर हिस्सा जोड़ दिया गया है

Big accident before Hemkund Sahib Yatra news In Hindi

Hemkund Sahib News In Hindi: पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने से पहले ही बड़ा हादसा हो गया है। गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन बेली पुल का एक हिस्सा तेज हवाओं के कारण क्षतिग्रस्त होकर नदी में गिर गया। हेमकुंट साहिब, फूलों की घाटी और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर की यात्रा के लिए यह पुल बहुत महत्वपूर्ण माना जाता था। दुर्घटना के समय पुल के निर्माण में लगे श्रमिक कार्य स्थल पर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। 

बता दें कि गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर बना पुराना बेली सस्पेंशन ब्रिज पांच मार्च को भूस्खलन के मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया था। तकनीकी सर्वेक्षण में स्पष्ट हो गया था कि उसी स्थान पर दोबारा पुल बनाना सुरक्षित नहीं है, इसलिए 75 मीटर नीचे नया बेली मोटर ब्रिज बनाया जा रहा है। यह पुल तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की आवाजाही का मुख्य मार्ग बनना था।

पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में था। जानकारी के अनुसार, 45 मीटर लंबे पुल का 30 मीटर हिस्सा जोड़ दिया गया है, जबकि शेष 15 मीटर और 12 मीटर एंगल को जोड़ने का काम चल रहा है। इसी बीच मौसम खराब हो गया और तेज हवाएं चलने लगीं।
पुल का लटका हुआ हिस्सा अचानक झुक गया और नदी में गिर गया।

(For More News Apart From Big accident before Hemkund Sahib Yatra News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)