CM Bhagwant Mann News:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल से मिली छुट्टी,6 दिन से मोहाली अस्पताल में थे भर्ती
मुख्यमंत्री मान शाम करीब साढ़े चार बजे अस्पताल से चंडीगढ़ स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए।
CM Bhagwant Mann Health Update: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को गुरुवार शाम मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई। छुट्टी मिलने के बाद, मुख्यमंत्री मान शाम करीब साढ़े चार बजे अस्पताल से चंडीगढ़ स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की, बल्कि केवल हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले पांच दिनों से बुखार और संक्रमण से पीड़ित थे। जिसके चलते उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती दो दिन चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उनका इलाज चला, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें पिछले शुक्रवार रात फोर्टिस अस्पताल लाया गया और आज ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(For more news apart from Punjab Chief Minister Bhagwant Mann discharged from hospital news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)