Punjab Weather Update: पंजाब में तापमान बढ़ने की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Temperatures likely to rise in Punjab news in hindi

Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम सुहावना, तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद ठंडक बरकरार। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, बीते 24 घंटों में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पंजाब में औसत तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि बठिंडा में राज्य का सबसे अधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (Temperatures likely to rise in Punjab news in hindi) 

मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक पूरे पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। लगातार साफ आसमान और खिली धूप का फायदा खासतौर पर किसानों को मिलेगा। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बीते महीने की भारी बारिश के चलते कई जगहों पर धान की फसल अभी तक पूरी तरह पक नहीं पाई थी। अब ये लगातार मिल रही धूप फसलों की वृद्धि के लिए अनुकूल साबित होगी।

पंजाब में दिन के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, यह वृद्धि अस्थायी होगी और अधिकतम तापमान जल्द ही सामान्य स्तर पर लौट आएगा। वर्तमान में शहरी इलाकों का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और यह अगले कुछ दिनों में 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

रात में ठंड बढ़ने की संभावना, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान, 20 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना नहीं।

(For more news apart from Temperatures likely to rise in Punjab news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)