Punjab News: मोगा जिले में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, मामले में FIR दर्ज, 6 लोग नामज़द

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

शिवसेना नेता मंगत राम की हत्या कांड में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए, पुलिस ने FIR दर्ज कर 6 लोगों को नामज़द किया है।

Shiv Sena leader shot dead in Punjab Moga news in hindi

Punjab News In Hindi: पंजाब के मोगा जिले में एक शिवसेना नेता की गुरुवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि यह हत्या व्यक्तिगत रंजिश के चलते हुई।

पुलिस ने बताया कि पार्टी के मोगा जिला अध्यक्ष मंगत राय उर्फ ​​मंगा (53) कुछ सामान खरीदने के लिए बघियाना बस्ती इलाके में अपने घर से बाहर निकले थे, तभी कम से कम तीन बाइक सवार लोगों ने उन पर कथित तौर पर गोलियां चला दीं। अस्पताल में मंगा को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इलाके से गुजर रहा 11 वर्षीय एक बच्चा भी गोलीबारी में घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मोगा पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगा का हाल ही में स्थानीय प्रतिद्वंद्वियों के एक समूह के साथ झगड़ा हुआ था और गोलीबारी उसी घटना का परिणाम प्रतीत होती है।

शिवसेना नेता मंगत राम की हत्या कांड में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए, पुलिस ने FIR दर्ज कर 6 लोगों को नामज़द किया है। वहीं इस दौरान सिकंदर सिंह, वीरेंद्र कुमार, साहिल कुमार, जग्गा सिंह, शंकर, और अरुण सिंगला के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है। 

वहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश के चलते हत्या की गई थी, वहीं इसको लेकर पुलिस जांच कार्रवाई में जुटी हुई है। 

(For more news apart From Shiv Sena leader shot dead in Punjab Moga News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)