Punjab News: CM भगवंत मान ने महेंद्र सिंह केपी के बेटे के निधन पर शोक व्यक्त किया

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

पूर्व मंत्री महेंद्र केपी के पुत्र की एक भीषण सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई।

CM Bhagwant Mann condoles the death of Mahendra Singh KP's son News in hindi

Mohinder Singh Kaypee Son Death News in Hindi: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह केपी के बेटे रिची केपी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए, उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि वरिष्ठ अकाली नेता एवं पूर्व सांसद श्री महेंद्र सिंह केपी के बेटे रिची केपी की जालंधर में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री महेंद्र केपी के पुत्र की एक भीषण सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। यह हादसा मॉडल टाउन के माता रानी चौक पर तीन कारों की टक्कर के कारण हुआ। इस दौरान एक टैक्सी चालक घायल हो गया और क्रेटा चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

(For more news apart from CM Bhagwant Mann condoles the death of Mahendra Singh KP's son News in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)