Punjab News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू GNDU के 50वें कॉन्वोकेशन में हुईं शामिल
'पंजाब में नशे की समस्या गंभीर, नशे को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत'-राष्ट्रपति
Punjab News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली कॉन्वोकेशन में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने होनहार छात्रों को डिग्रियां प्रदान की और उनसे विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आज डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों के पास अगले दो दशक हैं, जिनका इस्तेमाल वे देश को प्रगति के मार्ग पर ले जाने में कर सकते हैं।
राष्ट्रपति ने पंजाब में ड्रग्स की बढ़ती लत पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह समस्या युवाओं को सबसे अधिक प्रभावित कर रही है। ड्रग्स की लत न केवल स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालती है, बल्कि समाज, अर्थव्यवस्था और नैतिक मूल्यों पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है।
राष्ट्रपति ने कहा कि एक स्वस्थ समाज के लिए इस समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक है, और इसमें विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विश्वविद्यालयों को इस मुद्दे को अपने स्तर पर सुलझाने के लिए सक्रिय रूप से काम करना चाहिए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी और वाइस चांसलर प्रो. करमजीत सिंह भी दीक्षांत समारोह के मंच पर मौजूद थे। राष्ट्रगान गाया गया, जिसके बाद समारोह शुरू हुआ।
(For more news apart from President Droupadi Murmu addresses 50th Convocation of Guru Nanak Dev University in Amritsar news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)