Punjab Weather Update: पंजाब में 2 दिन तक होगी बारिश, साथ में चलेंगी तेज हवाएं

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Punjab Weather Update15 March News In Hindi

 Punjab Weather Update15 March News In Hindi: पंजाब के 13 जिलों में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि आज बारिश के साथ-साथ पंजाब के इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम में यह बदलाव पिछले कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है।

जिसके चलते शुक्रवार को लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले शुक्रवार को औसत अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहे। जिसके चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिला। हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार दो दिन में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। लेकिन 16 मार्च के बाद तापमान एक बार फिर बढ़ेगा। जिसके बाद गर्मी और बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग ने आज पंजाब के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब और मानसा शामिल हैं। अनुमान है कि आज इन स्थानों पर बारिश के अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है।

(For More News Apart From Punjab Weather Update15 March News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)