PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन आज,सीएम भगवंत मान और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

अपने जन्मदिन के इस अवर पर पीएम मध्य प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान वह प्रदेश को विकास की सौगात देने वाले हैं।

CM Bhagwant Mann and Amit Shah along with other leaders extend their best wishes news in hindi

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अपना 75वां बर्थडे मना रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर देश-दुनिया से बधाइयों का सिलसिला जारी है। पूरे देश में पीएम मोदी के जन्मदिन की तैयारियां की जा रही है। अपने जन्मदिन के इस अवर पर पीएम मध्य प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान वह प्रदेश को विकास की सौगात देने वाले हैं। पीएम के जन्मदिन के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। 

भारत वैश्विक आकांक्षाओं का केंद्र बना - अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आकांक्षाओं का भी केंद्र बना है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से लेकर द्वारका में समुद्र की गहराइयों तक, उन्होंने विरासत और विज्ञान, दोनों को गौरवान्वित किया है। उनके नेतृत्व में, भारत आज अंतरिक्ष क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि स्वदेशी कोविड टीकों, स्वदेशी रक्षा प्रणालियों, स्टार्टअप्स, नवाचार, किसानों की फसलों के उचित मूल्य सुनिश्चित करने से लेकर विनिर्माण मिशनों तक, मोदी जी हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दी बधाई

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। हम सचमुच भाग्यशाली हैं कि हमें सही समय पर सही नेता मिला है, जो स्पष्टता और दृढ़ संकल्प के साथ हमारे देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं। लोगों और देश की समृद्धि के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ है और पूरे देश में सार्थक बदलाव लाए हैं।

अपने समर्पण से, उन्होंने हमारी वैश्विक प्रतिष्ठा को मज़बूत किया है और 2047 तक विकसित भारत के अपने रोडमैप के साथ हमें दुनिया में एक अग्रणी राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर कर रहे हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, असीम ऊर्जा और हमारी महान मातृभूमि के प्रति समर्पित सेवा की कामना करता हूं।"

(For more news apart from CM Bhagwant Mann and Amit Shah along with other leaders extend their best wishes news in hindi, stay tuned to Rozanapsokesman Hindi)