Punjab Weather News: पंजाब में ठंडी हवाओं का असर शुरू, आने वाले दिनों में गिरेगा तापमान
पंजाब में तापमान 26-28°C के बीच रहने की उम्मीद है।
Punjab Weather Update:पंजाब में मौसम तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान लगातार गिर रहा है। पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान पिछले कई दिनों से सामान्य से नीचे बना हुआ है, और राज्य का औसत न्यूनतम तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। (Cold winds begin to affect Punjab news in hindi)
मौसम विभाग का कहना है कि अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य के करीब है। मानसा सबसे गर्म जिला रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। औसत न्यूनतम तापमान में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं हुआ है, लेकिन यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। वहीं फ़रीदकोट फिलहाल सबसे ठंडा जिला है, जहाँ न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस सप्ताह बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि राज्य में कोई खास बारिश की संभावना नहीं है। 20 नवंबर तक, उत्तरी और पूर्वी जिलों में तापमान 24-26°C और शेष पंजाब में 26-28°C के बीच रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।
उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 6–8°C, जबकि अन्य हिस्सों में 8–10°C के बीच रहने की संभावना है। अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है, जबकि कुछ मध्य और पूर्वी जिलों में इसके सामान्य के करीब रहने की उम्मीद है। फिलहाल ठंडी हवाएँ चल रही हैं, और अगले सप्ताह पंजाब में शुष्क मौसम के साथ हल्की सर्दी बढ़ने की संभावना जताई गई है।
(For more news apart from Cold winds begin to affect Punjab news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)