Punjab Weather: पंजाब में आज भी बारिश का येलो अलर्ट, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
Punjab Weather News In Hindi: पंजाब में आज और शनिवार को बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पंजाब के कुछ जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई, लेकिन इसके बावजूद राज्य में तापमान में बढ़ोतरी जारी है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है, जिसके कारण गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है।
राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे पंजाब में सबसे अधिक है।
शुक्रवार को पंजाब के अधिकांश जिलों में तेज हवाएं चलीं। जिससे किसानों की चिंताएं भी बढ़ गईं। शुक्रवार को जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच मोगा में 4 मिमी, लुधियाना में 2 मिमी और फिरोजपुर में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इसके बावजूद हिमाचल के आसपास के जिलों में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
(For More News Apart From Yellow alert for rain in Punjab even today weather News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)