Punjab Weather Update: राज्य में पारा 40 के पार, कई जगहों पर तेज हवाएं चलने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, आज से राज्य में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Punjab Weather Update Temperatures above 40 News In Hindi: पंजाब में आज गर्मी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार कल शाम प्रदेश के 9 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि पिछले 24 घंटों में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज से राज्य में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आज पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर और पटियाला में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज़ हवाएं चल सकती हैं। बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।
पंजाब में आज से 24 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज के अलावा 24 मई तक विभिन्न जिलों में धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। खास तौर पर बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का और मानसा जैसे जिलों को 22 मई को अलर्ट श्रेणी में रखा गया है।
अगर आज संभावित मौसम की बात करें तो अमृतसर में हल्की बारिश की संभावना है और दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। जबकि तापमान 29 से 43 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर में भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं। यहां का तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना में आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना कम है। तापमान 30 से 44 डिग्री के बीच हो सकता है।
(For More News Apart From Punjab Weather Update Temperatures above 40 News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)